फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल-महेंद्रगढ़ से हुआ कई जजों का तबादला

Thu, 14 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बड़े स्तर पर जजों के तबादले हुए हैं। जिसकी लिस्ट बुधवार देर शाम को जारी हुई। इनमें नारनौल व महेंद्रगढ़ के जजों के तबादले भी हुए हैं। जिनमें पानीपत के मधुर बजाज अब नारनौल के सिविल जज जेडी होंगे। इससे पहले वे पानीपत में जज थे। वहीं नारनौल के सिविल जज जेडी मोहम्मद जाकिर खान को सोहना तबादला हो गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा अमित कुमार गर्ग भी नारनौल के सिविल जज होंगे। उनका तबादला फकरुद्दिन के स्थान पर हुआ है। नारनौल से सिविल जज अनमोल सिंह नय्यर का भी तबादला हो गया है। जबकि डा. अशोक कुमार अब महेंद्रगढ़ के सिविल जज होंगे। विवेक यादव का पिहोवा से नारनौल, रामौतार पारिकर का इंवारमेंट कोर्ट से नारनौल सिविल जज एसडी व गरिमा यादव का नारनौल से फरीदाबाद तथा आशीष कुमार का महेंद्रगढ़ से गुडग़ांव तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें