महेंद्रगढ़/ कनीना। होली मिलन समारोह के अवसर पर बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नरेश सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। बार प्रधान संदीप यादव ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
न्यायाधीश नरेश सिंह शेखातव ने कहा कि बार एसोसिएशन में सफाई व्यवस्था के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बार रूम बनाने व्यवस्था की जाएगी। चुनाव अधिकारी विनोद तंवर व सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि बार अधिवक्ताओं की ओर से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नरेश सिंह शेखावत के सामने बार की तरफ से एडीजे कोर्ट की मांग उठाई गई। न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि वह मांग को मुख्य न्यायाधीश पंजाब एंड हरियाणा के समक्ष यह मांग रखेंगे। इस मौके पर समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व समस्त बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर कनीना बार एसोसिएशन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस नरेश शेखावत का होली पर्व पर शामिल हुए। जस्टिस नरेश शेखावत का कनीना बार एसोसिएशन में यह प्रथम आगमन था जिस पर कनीना के अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जस्टिस नरेश शेखावत ने कहा कि कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता युवा व मेहनती हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे हैं। अधिवक्ताओं को वकालत के क्षेत्र में और अच्छी मेहनत करनी चाहिए ताकि लोगों को सही और उचित न्याय मिल सके। कनीना बार की न्यायालय भवन निर्माण व मूलभूत समस्याओं का भी जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर बार प्रधान मंजीत यादव, पूर्व प्रधान ओपी रामबास, पूर्व प्रधान सुनील रामबास सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।