नारनौल। जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में जिलेवार जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिले से यह कमान महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव खातोद निवासी राजकुमार खातोद को सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नारनौल में पार्टी के जिला कार्यालय बुधवार को पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष निजामपुर पहुंचे और वहां स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद ने कहा कि जजपा गरीब, कमेरा, किसान व युवाओं की पार्टी है।
हर सुख-दुख में सभी को साथ लेकर चलने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वह आम कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए रात दिन काम करें और शिखर तक पहुंचाएं। इस मामले में हम सब भारत वासी एक है और भविष्य में भी पाकिस्तान को इसी तरह जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर अमर सिंह ब्रह्मचारी, सुरेश शास्त्री, महेंद्र बड़ेसरा, जिला पार्षद सचिन, विनोद भील, सुरेंद्र पटीकरा, रामकुमार, विजय पाल एडवोकेट, बेदू रातां, पार्षद संदीप भांखर, विरेंद्र घाटासेर, हरचंद तोबड़ा, विजय छिलरो, अजय एडवोकेट, बिरेंद्र बनिहाड़ी, विष्णु सरपंच, महेंद्र खन्ना, प्रमोद तांखर, लक्खा गुर्जर, सतू खटीक सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।