फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने भरा नामांकन, पूर्व डिप्टी CM रहे मौजूद

Thu, 02 May 2024 03:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 6 मई को रोहतक व हिसार सीट पर नामांकन भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में दिन प्रतिदिन जोश बढ़ता जा रहा है। अब दिखता है कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि जजपा पार्टी के उम्मीदवारों को संसद में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब चुनावी समय चल रहा है, लोग आएंगे भी और जाएंगे भी। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के नामांकन के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। जब उनसे पार्टी छोड़कर जाने वालों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। अब वह पार्टी को क्यूं छोड़कर जा रहे हैं, यह बात तो वहीं बता सकते हैं। लेकिन जो उनके साथ बैठा करते थे, आज उन्हें अंतिम लाइन में जगह मिल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा तो अब प्रधानमंत्री ने भी बोलना बंद कर दिया है। भाजपा 200 से 225 तक सिमट कर रही गई है। सरकार द्वारा जांच करवाने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ जांच करवानी है तो करवाए। पहले भी जांच हुई थी, अब फिर जांच करवा सकते हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जजपा पार्टी के तीन उम्मीदवारों के नामांकन किए जा चुके हैं। शुक्रवार को सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में नामांकन भरेंगे।

शनिवार को करनाल, करनाल उपचुनाव और सोनीपत का भरा जाएंगा। इसके बाद 6 मई को रोहतक व हिसार सीट पर नामांकन भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में दिन प्रतिदिन जोश बढ़ता जा रहा है। अब दिखता है कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि जजपा पार्टी के उम्मीदवारों को संसद में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक शक्ति प्रदर्शन पांच मई को दादरी में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें