फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन से राहत: तीन दिन बाद खुला जाम

Mon, 22 Feb 2016 09:26 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से भड़की जाट आरक्षण की चिंगारी सोमवार को कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। आंदोलनकारियों ने रविवार रात से ही अपने तंबू उखाड़ने शुरू कर दिए थे। जाटों ने नांगल चौधरी में लगाया जाम खोल दिया, इसके बाद सोमवार सुबह निजामपुर के पास बैठे जाटों ने रेवाड़ी-फुलेरा ट्रैक से धरना उठा लिया। दोपहर करीब 12 बजे गहली में लगे जाम को भी हटा दिया गया। इसके बाद दिल्ली-झुंझुनूं मार्ग भी बहाल हो गया। चार-पांच जगहों से जाम उठने के कार स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नारनौल के आसपास जाटों ने शुक्रवार से तीन जगहों पर जाम लगा रखा था। इनमें से नांगल चौधरी और गहली के पास जाटों ने दो नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। हालांकि इस जाम से आवागमन पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा। प्रशासन द्वारा वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था। इससे इन मार्गों पर लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जाटों द्वारा लगाए जाम के कारण तीन दिन तक लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण इस रूट पर बसें नहीं चली और निजी वाहन चालकों ने जमकर चांदी कूटी।

नांगल चौधरी में खुला रात को जाम
नांगल चौधरी के मोहनपुर में जाम लगाकर आंदोलनकारियों ने राजमार्ग को जाम कर रखा था। अकबरपुर, नोलायजा, बूढवाल, कालबा, कारोता, दोंगली के ग्रामीणों ने जाम लगा रखा था। इस कारण हिसार-जयपुर हाईवे जाम हो गया था। जाटों ने सरकार के सकारात्मक रवैये को देखकर शनिवार रात को ही जाम हटा दिया था। इसके बाद से इस मार्ग पर आवागमन सुगम हो गया था।
विज्ञापन


गहली में सबसे देर तक रहा जाम
गोद बलाहा। गांव गहली में जाटों द्वारा दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे पर लगाया जाम सबसे देर तक चला। यहां पर जाटों ने शनिवार सुबह नौ बजे जाम लगाया था। इसके बाद हाईवे पर कब्जा कर लिया था। इससे इस मार्ग में आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। जाटों ने सोमवार सुबह भी जाम नहीं हटाया। इस कारण कई प्राइवेट स्कूलों की बसें बच्चों को स्कूल नहीं ले जा सकी, इस कारण उनका अवकाश घोषित कर दिया गया। यहां पर दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार ईश्वर सिंह ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।

निजामपुर में किया रेलवे ट्रैक बहाल
निजामपुर। निजामपुर-फुलेरा रेलमार्ग पर फाटक नंबर 53 पर धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोगों ने डीआरओ मनबीर सांगवान के आश्वासन के बाद सोमवार सुबह 9.30 बजे खाली कर दिया। निजामपुर के देवीलाल चौक पर रात करीब 8 बजे पुलिस के समझाने पर लोगों ने खोला जाम। रविवार देर शाम को सरकार द्वारा जाटों को आरक्षण देने के आश्वासन के बाद भी निजामपुर में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोग नहीं हटे थे। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे डीआरओ मनबीर सांगवान और निजामपुर चौकी इंचार्ज ने रेलवे ट्रैक पर बैठे जाट समुदाय के लोगों को समझाया कि आपकी आरक्षण की मांगों को सरकार ने मंजूर कर लिया है। जल्द ही सरकार फैसला लेगी। यह सुनकर जाट समुदाय के लोगों ने रेल ट्रैक खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें