फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को होगा जिला प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव

Sun, 21 Feb 2016 10:46 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग एवं हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में पंचायती राज अधिनियम के तहत नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों की पहली बैठक 24 फरवरी को प्रात : 11 बजे पंचायत भवन, नारनौल में होगी। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा करेंगे। इस दौरान जिला परिषद के प्रधान और उप-प्रधान के पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में एजेंडा सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को जारी किया जा चुका है। साथ ही प्रधान व उप-प्रधान के पद के चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव आयुक्त और  हरियाणा सरकार की हिदायत के अनुसार प्रधान व उप-प्रधान का चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन द्वारा किया जाएगा। इस बारे में चुनाव कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही सभी जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से यह भी  अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) द्वारा जिला परिषद सदस्य चयनित होने बारे जारी किया गया प्रमाण-पत्र मूल रूप में अपने साथ लाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें