फोटो संख्या:63श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गांव सिसोठ में श्रद्धालुओं को भजन सुनाते गायकार--
महेंद्रगढ़। सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम में महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर की सजावट की गई थी।
रात आठ बजे से जागरण शुरू हुआ। इसमें कलाकारों ने श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर नृत्य किया। आधी रात को पंजीरी व चरणामृत का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, सरपंच वीरेंद्र कुमार, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, कोषाध्यक्ष परमजीत, शिव कुमार, सुनील, रवि, दिनेश, डॉ. कैलाश आदि मौजूद रहे। संवाद