फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे रोड पर पार्किंग के अभाव में लगता है जाम

Mon, 20 Jan 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 52 रेलवे रोड़ पर लगा जाम---संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के रेलवे रोड पर पार्किंग नहीं होने के कारण जाम कि स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन इस मार्ग पर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग का निर्माण नहीं करवा पाई है। शहर में स्थायी पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर हैं। रेलवे रोड, बाल भवन के सामने तो लोग अपने वाहन को साइड में खड़े कर देते हैं। यह मार्ग शहर से रेलवे स्टेशन पर जाता है। सड़क के साइड नहीं मिलने के कारण सवारियां जाम में फंस जाती हैं। सबसे अधिक जाम रेलवे रोड पर रहता है। नगर पालिका ने बालाजी चौक, हुड्डा पार्क के पास, नगर पालिका के सामने पार्किंग बनाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें