नारनौल। रेवाड़ी रोड पर एक कार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें कार सवार महिला घायल हो गई। पति भी घायल हो गया। पुलिस शिकायत में मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी जागृत सारस्वत ने बताया कि 15 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह पत्नी के साथ महावीर चौक नारनौल से रेवाड़ी रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच महावीर चौक पहुंचे तो महेंद्रगढ़ रोड की तरफ से आ रही बोलेराे ने टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पत्नी को सिर, कंधे और गर्दन में चोट लगी। वहीं उसे भी कंधे व सिर पर चोटें लगी। पत्नी को सरकारी अस्पताल नारनौल लेकर गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद