फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 16 से, नारनौल करेगी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे की ओर से खाटू श्याम मेले में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 16 से 31 मार्च तक (16 ट्रिप) जयपुर से 07:00 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 16 मार्च से 31 मार्च तक (16 ट्रिप) भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें