फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परमहंस बाबा जयराम महाराज के जन्मोत्सव हुआ जागरण

Mon, 06 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- बाबा जयराम दास पाली में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देता कलाकार--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। परमहंस बाबा जयरामदास महाराज के जन्मोत्सव पर पाली धाम स्थित बाबा के मंदिर में सायंकालीन भंडारे एवं 8 वां रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में मुख्य अतिथि फतेहचंद वशिष्ठ भिवानी वाले ने बाबा जयरामदास के भजनों का गुणगान किया व केक काटकर बाबा का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

रात्रि जागरण कार्यक्रम का आगाज कलाकार सत्येंद्र शर्मा के द्वारा गणेश वंदना गणपति को प्रथम मनाना है, उत्सव को सफल बनाना है गाकर किया गया। बाला जी का भजन कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्ही हनुमान तुम्हारा क्या कहना भजन से अपनी प्रस्तुति दी। फतेहाबाद से पहुंची मोना मेहता कलाकार ने बाबा का भजन परमहंस त्यागी बाबा का आज वर्थडे आया है, इसलिए बाबा ने हमें पाली में बुलाया है सुनाकर दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान भव्य दरबारर, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग का प्रसाद भी आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर बाबा जयरामदास सेवा समिति एवं श्री श्याम कृपा मंडल के प्रधान सुनील निंभेड़िया, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, पूर्व अग्रवाल सभा के प्रधान शिव शंकर, राजेश, सुजान ठेकेदार, संजय मित्तल, प्रदीप निंबेड़िया, उमाशंकर अहरोदिया, राकेश निंबेडिया, मुकेश झूक, सीताराम बुचावास, रतन राठी, जुगल राजस्थानी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें