फोटो संख्या:51- खरखड़ा बास में जागरण का रिबन काटकर शुभारंभ करते ठाकुर अतरलाल--स्रोत- आयोजक
कनीना। गांव खरकड़ा बास में जाहरवीर गोगाजी महाराज की स्मृति में जागरण आयोजित किया गया। जागरण में आसपास गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार सुबह हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि जागरण का शुभारंभ समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने किया।
जागरण में आसपास के गांवों के अनेक भक्तों ने गोगाजी के मंदिर प्रांगण में धोक देकर परिवार की खुशहाली की कामना की। मुख्यातिथि ठाकुर अतरलाल ने कहा कि गोगाजी उच्चकोटि के शूरवीर योद्धा थे। उन्होंने गरीबों, असहायों, निर्बलों व महिलाओं की सदैव मदद की। लोक परंपरा में उन्हें बागड़ का पीर भी कहते हैं। जो सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं और उनकी नीतियों पर चलते हैं, उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से गोगाजी के त्याग, सेवा, समर्पण के कार्यों से सीख लेने की अपील की। इस अवसर पर जगदीश, राजू महाश्य, राजवीर, प्रदीप, जीतू, राजेश, मींटू, कमल, पवन कुमार, अजय, राकेश, दिनेश, मनोज सहित अनेक श्रद्धालुओं मौजूद रहे।