फोटो 22पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला पत्रकारों के सवालों का जवाब देते।संवाद
नारनौल। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों वार्ता में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने के बाद एक बड़ी रैली हिसार या आसपास की जाएगी।
एक सवाल के जवाब में कहा कि नई पार्टी बनाने के बारे में बाद में सोचेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या देवीलाल का परिवार एक बार फिर एक हो सकता है। इस सवाल के जवाब में कहा कि संभव नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।
इससे पहले कार्यकर्ताओं से बिजली मंत्री ने कहा कि चुनाव में चार साल हैं। ऐसे में घर में बैठने से कोई फायदा नहीं है। फील्ड में जाना होगा।