फोटो 20नपा बैठक में उपस्थित चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद। विभाग
- फोटो : 1
मंडी अटेली। नगर पालिका में वीरवार को आयोजित हाउस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था व वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर चर्चा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। बैठक के दौरान वार्ड कमेटियों के गठन में रह गई कमियों को नियमों के अनुसार दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्षदों से सुझाव लेकर वार्ड स्तर पर होने वाली बैठकों के लिए क्षेत्र तय किए गए।
तय किया गया कि 14 और 15 मार्च को वार्डों में ही कमेटियों की बैठकें आयोजित की जाएगी ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक एरिया सभा सदस्य भाग लेकर विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर अपने सुझाव दे सकें।
नगर पालिका सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़ सहित कई पार्षद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद