फोटो 4यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नीतीश कुमार को सम्मानित करते संस्था प्राचार्य व अन
- फोटो : 1
नारनौल। गांव खटोटी कला के युवा नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी में 847वीं रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर संतोष मेमोरियल दिव्यांगजन एवं पुनर्वास केंद्र, हुडा सेक्टर नारनौल की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।केंद्र की तरफ से गांव खटोटी कला में सीबीआर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, अनीता, श्वेता, अनु, शर्मिष्ठा, शिक्षकगण, ट्रेनीज, विशेष बच्चे और गांव के सेवानिवृत्त प्राचार्य अमरजीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था की टीम ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मुकेश गुप्ता और चेयरपर्सन कुसुम गुप्ता ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद