फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद में गूंजे एआई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे

विज्ञापन
फोटो नंबर-03निजामपुर स्कूल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस
विज्ञापन
नारनौल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में आयोजित की गई। इस दौरान युवा संसद में एआई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे उठे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्यवाही का सजीव मंचन करते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधायी विषयों पर तर्कपूर्ण बहस प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण वास्तविक संसद जैसा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या बिंदु यादव तथा डाइट महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता जितेंद्र बोहरा ने किया।
प्राचार्या बिंदु यादव ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का सशक्त माध्यम है। वहीं राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता एवं पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को संविधान, संसदीय परंपराओं और जिम्मेदार नागरिकता की व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

युवा संसद में शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग, राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर यात्रियों की सुविधा के लिए शेल्टर निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-2026 जैसे समसामयिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसदीय मर्यादा के अनुरूप तीखी बहस और प्रश्नोत्तर ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया।
डाइट महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता जितेंद्र बोहरा ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में संवाद कौशल, अनुशासन, सहिष्णुता और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, रितु, राजेश कुमार, कोमल, राजेंद्र, कर्मवीर, सोनू सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें