फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल जाने से पहले पौधों की सेवा कर रहे बच्चे

विज्ञापन
फोटो 09 मंदिर परिसर में पौधरोपण करता छोटा बच्चा। स्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
नांगल चौधरी। आज के समय में जब अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में व्यस्त रहते हैं, वहीं क्षेत्र के कुछ बच्चे प्रकृति की सेवा को अपना मिशन बना चुके हैं। युवा साथी ग्रुप एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की प्रेरणा से ये बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने से पहले पौधरोपण करते हैं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करते हैं। संस्था की प्रेरणा से नितिन सैनी, केशव, लक्ष्य और गणेश राजपूत सहित कई बच्चे अपने खेतों, खाली प्लॉटों, मंदिर परिसरों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बेलपत्र और जामुन के पौधे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं वे पौधों को समय-समय पर पानी देकर उनकी देखरेख भी करते हैं, ताकि हर पौधा एक दिन विशाल वृक्ष बन सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें