फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदत मेले में शामिल होने के लिए एक हजार लोगों को भेजे निमंत्रण, पहुंचे 300

विज्ञापन
अंत्योदय मेले में लगी स्टॉल के बारे में जानकारी लेते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि गरीब लोगों की मदद करना सदियों से हमारी संस्कृति व परंपरा रही है। सरकार भी अपने संवैधानिक व नैतिक दायित्वों को पूरा करते हुए गरीब लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना इसी अभियान का हिस्सा है। ओमप्रकाश यादव सोमवार को नारनौल खंड के लिए सभागार भवन में लगे दो दिवसीय अंत्योदय मेले के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मेले में लगी स्टॉल का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन पर चलते हुए सरकार ने गरीबों का जीवनस्तर ऊपर उठाने का यह कारगर कदम उठाया है। सरकार ने इन गरीबों का उत्थान करने के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आंकड़े एकत्रित करके इन परिवारों को इन मेलों के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये मेले हर खंड में लगाए जाएंगे। इन मेलों के लिए अंत्योदय परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से निमंत्रण दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि इन परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये तक सुनिश्चित की जा सके। इन मेलों में सभी विभाग तथा बैंक भागीदारी कर रहे हैं, ताकि लाभार्थी को मौके पर ही किसी न किसी योजना के साथ जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने आज योजनाओं का लाभ लेने के लिए आए नागरिकों से भी बातचीत की तथा उनसे आह्वान किया कि वे इस मेले के बारे में अपना फीडबैक जरूर दे। ताकि सरकार उसकी अनुसार आगे की कार्यवाही करें। इस मौके पर उपायुक्त अजय कुमार, दो दिवसीय मेले के लिए सरकार की तरफ से लगाए गए नोडल अधिकारी कैप्टन मनोज खत्री, एसडीएम मनोज कुमार कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
अंत्योदय मेले में लोगों ने नहीं दिखाई रुचि
राज्य के गरीब लोगों के उत्थान के लिए चलाई गई मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत जिले का पहला अंत्योदय मेला नारनौल खंड के लिए सभागार भवन में लगाया गया। मेले के लिए एक हजार को निमंत्रण दिया गया था। लेकिन उनमें से लगभग 300 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया। इस दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने दो बार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिन लोगों के पास कागजात नहीं मिले, उनके कागजात पूरे करवाए गए। कुछ ऐसे कागजात थे जो लाने जरूरी थे। उसके लिए उन लोगों को इसी जगह पर 30 नवंबर को बुलाया है।
सभागार में सबसे पहले दो वेलकम डेस्क बनाए गए हैं, जहां पर लाभार्थी को टोकन दिया गए। उसके बाद 5 डेस्क काउंसलिंग के लिए बनाए गए। जहां पर लाभार्थी को संबंधित विभाग के पास भेजा जाता है।
पशुओं से संबंधित योजनाओं को लेकर दिखा लोगों में अधिक रुझान
अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित मेले में अधिकतर लाभार्थियों ने पशुओं से संबंधित योजनाओं में अधिक रुचि दिखाई। पहले मेले में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने आए कोरियावास के ईश्वर सिंह ने बताया कि लघु उद्योग खोलने के लिए मैं आवेदन करने के लिए आया हूं। बिना किसी बाधा के मेरा आवेदन जमाकर लिया गया है। मुझे आशा है कि जल्द ही लोन मिल जाएगा। इससे मैं अपने स्वयं का रोजगार करूंगा तथा साथ ही एक-दो लोगों को और भी रोजगार दूंगा।
गांव बलाह कलां की शीला देवी ने बताया कि मैं इस मेले में सिलाई के लिए आवेदन करने के लिए आई थी। मुझे यहां आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। मैं सरकार का धन्यवाद करती हूं कि इस प्रकार के आयोजन से किसी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और मौके पर ही काम हो रहा है। मैं सरकार से आह्वान करना चाहती हूं कि समय-समय पर इस प्रकार के मेले का आयोजन होना चाहिए। इसके अलावा आज मेले में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया।

सभागार में आयोजित अंत्योदय मेले के बारे में जानकारी लेते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व उपायुक्त।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें