फोटो 20 अंबाला में निमंत्रण देने पहुंचा नारनौल सैनी सभा का प्रतिनिधि मंडल।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। राज्य स्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह को लेकर सैनी सभा नारनौल का निमंत्रण अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। 16 नवंबर को नारनौल में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर समाज के बीच अपार उमंग देखने को मिल रही है।
शुक्रवार को सैनी सभा नारनौल का प्रतिनिधि मंडल प्रधान बिशन सैनी, उपप्रधान रोहतास सैनी, जिला महामंत्री बीजेपी किशनलाल बोहरा एवं युवा भाजपा नेता कैलाश सैनी अंबाला पहुंचे। इस अवसर पर अंबाला सैनी सभा के प्रधान देवेंद्र सैनी, पूर्व प्रधान ठाकुर सैनी, अंबाला सिटी के पूर्व प्रधान पूर्ण चंद सैनी उपस्थित रहे।