स्वच्छ पेयजल व जल संरक्षण का संदेश खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
नारनौल। अमेरिका में आयोजित अंडर 19 की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशीप की स्वर्ण पदक विजेता पार्थिव ग्रेवाल का रविवार को गावं बापडोली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश सैनी, ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश कुमार के अतिरिक्त अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने जल जीवन मिशन के बारे में बताया। इस दौरान पार्थिव ग्रेवाल ने अपने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि अगर आप अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उनके सही मार्ग दर्शन के साथ खाने पीने पर भी विशेष ध्यान रखें। आज दूषित पानी पीने की वजह से डायरिया के अतिरिक्त अनेक जल जनित बीमारियां हो रही हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं इसलिए सभी को अपने पेयजल कनेक्शन नालियों से बाहर रखने चाहिए और सभी पर टोंटी होनी चाहिए। बिना टोंटी के पेयजल कनेक्शन में किसी भी प्रकार का जहरीला जीव या दूषित पानी उसके अंदर जा सकता है, जो हमारे और हमारे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सभी लोगो को जल संरक्षण के साथ साथ इसकी गुणवत्ता बनाए रखने पर ध्यान देते हुए ग्राम पंचायत व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का सहयोग करना चाहिए, ताकि सरकार का सभी को स्वच्छ पेयजल देने का लक्ष्य पूरा हो सके।