फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसों के संचालन के लिए ग्रामीण रूटों का निरीक्षण शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर- 19नारनौल डिपो पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो से कुछ ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। गांव नांगल चौधरी, अटेली, महेंद्रगढ़, सतनाली व सिहमा खंडों के जिन गांवों से बस के संचालन की मांग डिपो प्रशासन से की गई है। मांग अनुसार रूट का निरीक्षण कर बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि गत वर्ष 10 ऐसे गांवों में बस का संचालन शुरू किया गया था। इनमें पहले परिवहन सुविधा नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गत दो माह में महेंद्रगढ़ से नांगल हरनाथ तक संचालित बस का संचालन अब सुबह व शाम के समय गांव रसुलपुर तक किया जा रहा है।
वहीं गांव सोहला के लिए पहले सुबह व शाम 1-1 बस का संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब सुबह 2 व शाम को 2 बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रूट का निरीक्षण कर आगामी दिनों में कुछ और ग्रामीण रूटों पर भी बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें