फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई श्याम ध्वजा पदयात्रा

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- पुरानी रामलीला परिषद से बाबा श्याम जैतपुर धाम के लिए रवाना होते श्रद्धालु--स्रो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री श्याम सेवक मंडल की ओर से जैतपुर धाम के लिए 20वीं श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई। श्री श्याम ध्वजा के साथ श्रद्धालुओं का जत्था शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

श्री श्याम भक्त सुनील गर्ग ने बताया कि शनिवार को शहर की प्राचीन रामलीला परिषद में स्थित संतोषी माता के मंदिर से श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा को विधिवत पूजन करके जैतपुर धाम के लिए रवाना किया गया।
इस पदयात्रा में 201 ध्वजा यात्रा के साथ श्रद्धालु श्यामबाबा की भक्ति में झूमते हुए रवाना हुए। यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जैतपुर धाम स्थित श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचकर ध्वजा बाबा को अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नपा प्रधान रमेश सैनी, श्याम भगत मुरारी गर्ग, पंकज गौड़, अमित हलवाई , प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, अमित मेहता, महेंद्र राठी, दिनेश खोरीवाला,अंशु पंसारी ,रामबाबू पंसारी, अरुण खोरीवाला, अंकित मिश्रा, विवेक गुप्ता, मोती मालड़िया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें