फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इनर व्हील क्लब ने विद्यार्थियों को सौंपी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी

विज्ञापन
30जेएनडी10- बड़ौदा स्कूल में इनर व्हील क्लब की तरफ से पौधरोपण करते हुए। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
जींद। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इनर व्हील क्लब जींद की प्रधान डॉ. सीमा मलिक ने बड़ौदा राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या प्राथमिक विद्यालय में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चंपा, गुलमोहर, नीम, गुड़हल और कड़ी पत्ता सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राथमिक मुख्याध्यापिका मंजू और जेबीटी अध्यक्ष संदीप ढांडा की विशेष भूमिका रही।
संदीप ढांडा ने पौधों की व्यवस्था कर विद्यार्थियों के सहयोग से उनका रोपण कराया। इनर व्हील क्लब जींद की अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने कहा कि क्लब पूरे माह एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है ताकि भविष्य में ये पौधे स्वच्छ वातावरण, हरियाली और छाया प्रदान कर सकें। इस अवसर पर संस्कृत प्रवक्ता रेखा शर्मा, अनुराधा सहारन, सुमन लता, अंग्रेजी अध्यापिका सीमा शर्मा व क्लब एडिटर दीप्ति गुप्ता भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें