फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसडी महिला महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। पौधारोपण करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वीरवार को एसडी महिला महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने की। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं और प्रभारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। कार्यक्रम में सहजन (मोरिंगा), जामुन, नीम, गुड़हल, पीपल, बेलपत्र, मीठा नीम और बरगद सहित औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। एनएसएस प्रभारी मधु शर्मा के साथ डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. शालू सचदेवा तथा अन्य प्राध्यापकों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अभियान में भागीदारी निभाई। महाविद्यालय के नॉन-टीचिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी परिसर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधे लगाए। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल तथा सचिव जियालाल गोयल ने एनएसएस स्वयंसेविकाओं की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के ऐसे अभियानों में आगे भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें