फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को खेती की नई तकनीक व विधियों की दी जानकारी

Wed, 24 Dec 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64 सुंदरह बागवानी केंद्र में महिलाओं को जानकारी देते हुए वक्ता। स्रोत: केवीके
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आर्या परियोजना के तहत जिले की 20 महिलाओं को गांव सुंदरह स्थित एकीकृत बागवानी विकास केंद्र का भ्रमण कराया गया। इसमें महिलाओं को बागवानी की जानकारी दी गई और खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए अवगत कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि केवीके में महिलाओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाले मोटे अनाज, फल व सब्जियों से पौष्टिक उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार स्थापित करने के टिप्स दिए गए। साथ खेती करने की नई विधियां साझा की और इनके माध्यम से अधिक पैदावार लेने की तकनीक बताई गई। साथ ही पौध तैयार करना व देखभाल की जानकारी दी गई। हर प्रकार की सब्जियाें व अनाज वाली फसलों के बोने से लेकर उत्पादन तक की जानकारी दी गई।
गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. पूनम ने बताया कि 9 दिसंबर से प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई और 23 दिसंबर को शिविर का समापन किया गया। इसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और कम व अधिक बजट में अपना व्यवसाय शुरू की करने की जानकारी दी। अब प्रशिक्षण पाने वाली महिलाएं घर से ही आत्मनिर्भरता की सीढ़ी चढ़ सकेंगी। हर दिन शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों महिलाओं को जानकारी दी और उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें