फोटो संख्या:-79 हकेंवि में राष्ट्रीय युवा संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश मुखी को स्मृति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानविकी और सामाजिक विज्ञान पीठ और सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज (सीएनएमएस) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्र निर्माण में युवा शक्तिः अवसर एवं उत्तरदायित्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
असम के पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व कुलाधिपति फिरोज बख्त अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा जर्नलिज़्म टुडे ग्रुप की सीईओ डाॅ. जावेद रहमानी, प्रो. दिव्या तंवर उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश मुखी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की ताकत है। शिक्षा, उद्यमिता, नवाचार व राष्ट्र के विकास की जिम्मेदारी युवाओं की है। युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए प्रो. मुखी ने सच के साथ सदैव खड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि प्रो. जगदीश मुखी इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि एक शिक्षक विद्यार्थियों का विकास देश निर्माण के लिए करता है।
फिरोज बख्त अहमद ने कहा कि आप ही देश का भविष्य हैं। इसलिए जीवन में आने वाली सफलता-असफलता से प्रेरणा लेकर भविष्य की राह तय करें। प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य उल्लेखनीय शोध कार्यों व अध्ययन सामग्री का निशुल्क प्रचार-प्रसार करना है।