फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करवा चौथ पर दिल्ली के कंगन की बढ़ी मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- शंकर मार्केट में  चूड़ियां खरीदती महिलाएं--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। करवा चौथ को लेकर महेंद्रगढ़ का बाजार चूड़ियों की खनक से गूंज उठा है। दुकानों और शोरूम पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। इस बार जयपुर के चूड़े और चूड़ियां व दिल्ली के कंगन महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए व्यापारी और दुकानदार अच्छे कारोबार की उम्मीद से खुश हैं।
विज्ञापन

शहर के शोरूमों पर इन दिनों महिलाओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा है। जयपुर की पारंपरिक कांच की चूड़ियां, दिल्ली के डिजाइनदार कंगन सेट और खास तौर पर तैयार किए गए फैंसी चूड़े इस बार बाजार में खूब बिक रहे हैं।
जयपुर की हाथ से बनी चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इनकी खास बनावट, आकर्षक रंग और पारंपरिक डिजाइन इन्हें अलग पहचान देते हैं। त्योहार पर पारंपरिक लुक अपनाने वाली महिलाएं ऐसी चूड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदार अलग-अलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियां मंगवा रहे हैं। करवा चौथ पर चूड़ियों की खरीदारी महिलाओं की पारंपरिक तैयारियों का अहम हिस्सा है।
त्योहार से कुछ दिन पहले ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगती है। महिलाएं चूड़ियों के साथ दूसरी शृंगार सामग्री भी खरीद रही हैं। बाजार में बढ़ती भीड़ से कारोबारियों को बिक्री की उम्मीद है। संवाद

फोटो संख्या:53- शंकर मार्केट में  चूड़ियां खरीदती महिलाएं--संवाद

फोटो संख्या:53- शंकर मार्केट में  चूड़ियां खरीदती महिलाएं--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें