फोटो नंबर-11इंद्रा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार सुबह मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधे-राधे का संकीर्तन किया। मुख्य यजमान तूनिया देवी के परिवार ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। ढोल, मृदंग और मंजीरों की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। संस्था प्रधान भूपेश संघी ने बताया कि प्रभात फेरी से एकत्रित राशि गोसेवा में लगाई जाती है। सचिव संदीप गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में धार्मिक भावना जगाना है। संवाद