फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 3595.65 लाख रुपये की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन किया

Mon, 17 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-27नारनौल में महराजा शूर सैनी जयंती के दौरान वि​भिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व ​शिलान
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल नई अनाज मंडी में रविवार को महाराजा शूर सैनी जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला महेंद्रगढ़ के लिए लगभग 83.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लगभग 2789.23 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लगभग 2113.94 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) - सड़क परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सडक़ (एडीआर-127) का सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया।
इसी प्रकार राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड का निर्माण कार्य, 193 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सड़क (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले डुलाना के राजकीय पशु अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इनका किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपये की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख रुपये की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल, 280.25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य, 234.76 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपये की लागत से 3 बे बस स्टैंड, 116.25 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सड़क कार्यों का, राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपये की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्मार्ण, 71.81 लाख रुपये की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 नारनौल में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपये की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व 31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें