फोटो संख्या:74-पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा में मॉडल ग्राम सभा का मंचन करते विद्
कनीना। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में शनिवार को लोकतंत्र की पाठशाला हुई। मॉडल युवा ग्राम सभा में छात्र राजेश सोनी ने सरपंच व छात्रा सपना ने ग्राम सचिव की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में करीरा निवासी हवा सिंह ने शिरकत की।
प्राचार्य डीएम रावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह जानना आवश्यक है कि ग्राम सभा किस प्रकार चलती है, वहीं बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मॉडल ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने से लेकर समस्याएं रखने और उनके समाधान के लिए चर्चा करने तक की सभी प्रक्रियाओं को प्रतिभागियों ने मंचन के माध्यम से दिखाया। ग्राम सभा को लोकतंत्र की सबसे छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए विद्यार्थियों को इसके महत्व से अवगत कराया।
मौके पर उपस्थित करीरा निवासी हवा सिंह, पंच दिनेश, रामावतार, राजेश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्राम सभाओं कार्यप्रणाली से अवगत कराने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन विक्रम सिंह ने किया।