फोटो संख्या:60 शहर के वार्ड 11 में महिलाओं की गोदभराई करती आंगनबाड़ी वर्कर। स्रोत: आंगनबाड़ी
महेंद्रगढ़। शहर की वार्ड नंबर 11 के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस पर गर्भवती सरोज व वैशाली की गोद भराई की गई। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर जीतू यादव ने महिलाओं को साफ-सफाई पौष्टिक खान पान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गर्भवस्था के दौरान सही आहार और स्वच्छता का ख्याल रखना मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी हैल्पर रोशनी देवी और रीतू रानी, सुनिता, मंजू शारिका वर्कर ज्योति, निधि, मुकेश, सविता मौजूद रही। संवाद