फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते व एनसीईआरटी की टीम में जांच में 8373 पुस्तकों को जांच में बताया नकली, दो के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग द्वारा एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सोमवार को मारे गए छापे में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करीब 16 हजार पुस्तकों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने एनसीईआरटी की टीम की शिकायत पर महेंद्रगढ़ के पुस्तक विक्रेता राजपाल व रोहतक के निकुंज गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच के दौरान कक्षा छठी से 12वीं तक की 8373 पुस्तकों के नकली होने की पुष्टी की। इसके अलावा टीम द्वारा 8356 पुस्तकों को कब्जे में लिया गया। टीम द्वारा पूछताछ में आरोपी राजपाल ने बताया कि इन पुस्तकों की सप्लाई रोहतक के निकुंज गुप्ता द्वारा भेजी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने सोमवार को शहर के बालाजी चौक स्थित एक दुकान पर छापा मारकर रिकॉर्ड खंगाला। दुकान पर छापा मारने के बाद टीम पुस्तक विक्रेता के गोदाम में पहुंची। दोपहर दो बजे सीएम उड़नदस्ते, गुप्तचर विभाग, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। टीम दुकानदार के ब्रह्मचारी रोड स्थित गोदाम पर पहुंची टीम ने पुस्तकों के स्टॉक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। टीमों द्वारा दो बजे शुरू की गई यह कार्रवाई मंगलवार सुबह तक जारी रही।
सूचना के बाद देर शाम पहुंची एनसीईआरटी की टीम
एनसीईआरटी दिल्ली की विजिलेंस टीम को सूचना दी गई जिसके बाद देर शाम टीम ने पहुंचकर 8373 पुस्तकों की जांच कर नकली होने की पुष्टी की। एनसीईआरटी की टीम में विपणन कार्यकारी लोगुन, उत्पादन सहायक प्रकाश वीर व सहायक अनिल कुमार तोमर शामिल थे। वहीं मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते में निरीक्षक सूबे सिंह, उप निरीक्षक सांवलाराम, गुप्तचर विभाग की टीम से अजय, निरीक्षक विश्वजीत, उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल अनिल, सिपाही सतीश व नवीन व कांस्टेबल अजय, शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान किताबों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें