कनीना। गांव सीहोर स्थित बाबा बिहारी दास खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित बाबा बिहारी दास क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मुकाबला गांव झाड़ली व रेवाड़ी के गांव पांचौर की टीमों के बीच हुआ। आठ ओवर के मुकाबले में पांचौर की टीम ने झाड़ली को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी व झज्जर जिलों की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन खंड समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
चेयरमैन जयप्रकाश यादव व डीएसपी दिनेश कुमार ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से जड़ से समाप्त कर देता है, जबकि खेल जीवन को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देता है।
क्रिकेट क्लब के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में झाड़ली स्टेशन, अक्षत पांचौर, झोझू, जुई, बसई, दादरी, बाछोद और श्यामपुर की टीमें शामिल हैं जबकि दूसरे पूल में नाहड़, सेहलंग, बहाला, बचीनी, खरकड़ा बास, डहीना, कोसली, खेड़ी, गूगोड, गाहड़ा व छितरोली की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
उद्घाटन मैच झाड़ली स्टेशन व अक्षत पांचौर के बीच खेला जिसमें अक्षत पांचौर की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला चरखी दादरी और झोझू के बीच हुए हुए जिसमें झोझू की टीम ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में पहुंच गई। दूसरे मुकाबले में झोझू और बाछौद के बीच खेले गए मैच में बाछोद विजेता रही। श्यामपुर और अक्षत पांचौर के बीच हुए मुकाबले में अक्षत पांचौर की टीम ने बाजी मारी।
दिन का अंतिम मैच बाछोद और अक्षत पांचोर के बीच खेला गया जिसमें बाछोद की टीम विजेता रही। रविवार सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।