फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में जमीनी रंंजिश में किसान की राॅड-सरिये से पीटकर हत्या

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- घटना स्थल से सबूत जुटाती फोरेसिंक टीम --स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खातोदड़ा गांव में जमीन से जुड़े विवाद की रंजिश में किसान सोमदत्त (32) की रॉड और सरिये से पीटकर हत्या कर दी गई। वीरवार की देर शाम तीन युवकों ने वारदात काे अंजाम दिया। सोमदत्त को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई लाया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमत्तद छह दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। भाई प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही नवीन, मोहित और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भाई प्रदीप ने पुलिस एफआईआर में कहा है, उसका बड़ा भाई सोमदत्त वीरवार शाम को करीब पांच बजे बाहर घूमने की बात कहकर घर से गया था। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो उसने फोन किया। फोन पर सोमदत्त ने कहा, जल्द घर आ रहा हूं।
रात नौ बजे तक सोमदत्त घर नहीं पहुंचा तो वह उसे गांव की बनी में देखने गया। वहां देखा, गांव के ही नवीन, मोहित और सोनू लोहे की रॉड व सरियों से सोमदत्त को पीट रहे थे। जब वह छुड़वाने भागा तो सोनू उसे देख कर भाग गया। नवीन और मोहित उसे बेहोश होने तक पीटते रहे।
विज्ञापन

परिजनों की मदद से सोमदत्त को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। देर रात परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से फिर सोमदत्त को रोहतक पीजीआई ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया कि सोमदत्त अविवाहित था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

दो कनाल जमीन को लेकर था विवाद
भाई प्रदीप के मुताबिक, करीब दो कनाल जमीन को लेकर आरोपियों से पुराना विवाद चला आ रहा है। वारदात के बाद सोमदत्त को नारनौल के निजी अस्पताल में कुछ समय के लिए होश आया था। उस वक्त उसने बताया था कि जमीन की रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी मारपीट के दौरान जमीन भूल जाने की धमकी दे रहे थे।
मारपीट के मामले में जेल गया था सोमदत्त
ग्रामीणों ने बताया कि छह माह पहले नजदीक के गांव खातौद में एक व्यक्ति के साथ सोमदत्त ने मारपीट की थी। इस मामले में वह जेल में बंद था। छह दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।
वर्जन-
-जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, थाना प्रभारी सदर, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:76- घटना स्थल से सबूत जुटाती फोरेसिंक टीम --स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें