महेंद्रगढ़। गांव डुलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने बताया कि बीड़ी, सिगरेट, हुक्का पीने से फेफड़े खराब हो जाते हैं। टीबी और कैंसर की बीमारी हो जाती है।
विज्ञापन
शराब के सेवन से लिवर और किडनी खराब हो सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे जानलेवा बीमारियों शरीर में अपनी पकड़ बना लेती है। नशे के सेवन से धन की बर्बादी तो होती ही है। प्राचार्य नीरज यादव ने बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रवक्ता सतपाल मीनाक्षी, सरिता, निर्मला, सुनीता, आरती, दुर्गा, सतीश डीपी, सुमेर सिंह, अशोक कुमार मौजूद रहे।