फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: नारनौल में 24 एमएम वर्षा, अटेली और नांगल चौधरी में हल्की ओलावृष्टि

Tue, 17 Oct 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इलाके में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
नांगल चौधरी के नोरंगपुरा गांव में हुई ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। वही संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में साेमवार सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था और दोपहर बाद हल्की बारिश और शाम बाद मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।  

वहीं, मंगलवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बनी हुई है। दौरान संपूर्ण इलाके में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को भी दर्ज की गई। जिला महेंद्रगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान नारनौल में 24.0 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में 11.5 मिलीमीटर, अटेली में 17.0 मिलीमीटर, सतनाली में 10.0 मिलीमीटर,  निजामपुर और नांगल चौधरी में 14.0 मिलीमीटर, पाली 4.5 मिलीमीटर जबकि कनीना में मात्र 3.0 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि प्रभावित गांव

अटेली क्षेत्र के महासर, कारिया, हसनपुर, सलीमपुर, नांगल चौधरी क्षेत्र के नोरंगपुर व मंडलाना आदि स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस मौसम प्रणाली का असर मंगलवार और बुधवार तक रहेगा। यह मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से कल 18 अक्टूबर शाम तक निकल जाएगी।

19 अक्तूबर को भी एक कमजोर पश्चिमी सक्रिय होने से केवल सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा, जबकि  21 अक्तूबर को भी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से हल्की बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी।  

तापमान में भी आई गिरावट
मौसम गतिविधियों की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक ही दिन में 3.0 डिग्री सेल्सियस से 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया है और सामान्य तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 18.0 डिग्री सेल्सियस व 17.5 डिग्री सेल्सियस और पाली का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें