फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार्य से रखें भावनात्मक जुड़ाव तो मिलेगी सफलता

Sun, 30 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पंजाब नेशनल बैंक व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर की ओर से गांव नांगल सिरोही में चल रहे पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया।
इस दौरान संस्थान के निदेशक एचआर सभ्रवाल ने कहा कि अपने कार्य से भावनात्मक जुड़ाव रखने पर सफलता मिलेगी।वरिष्ठ प्रबंधक सतबीर सिंह ने कहा कि किसी भी व्यवसाय को एक छोटी इकाई से आरंभ करके धीरे-धीरे नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक एचआर सभ्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को समय प्रबंधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्षेत्र में यदि आपका भावनात्मक लगाव है तो उस क्षेत्र में आपको सफलता शत प्रतिशत मिलेगी। इसलिए यहां प्रशिक्षण लेने के लिए आए हो उसी के अनुरूप प्रशिक्षण लेना चाहिए । ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें