फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना का पर्दाफाश न होने पर भड़के व्यापारी

Wed, 23 Jul 2014 12:50 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और उनका खुलासा न होने पर मंगलवार को व्यापारी लामबंद हो गए। उन्होंने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि दुकानों में हुई चोरियों की किसी भी घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का गुस्सा उग्र होता देख इसकी सूचना डीएसपी को दी गई तो मौके पर वे भी पहुंच गए। उन्होंने पांच दिन में मामले को सुलझाने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।

 बता दें कि शनिवार की रात निजामपुर रोड पर स्थित एक गारमेंट की दुकान में चोरी हुई थी। पीड़ित दुकानदार ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया। गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को बैठक कर पुलिस प्रशासन को 24 घंटे में सामान बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सोमवार की शाम तक भी पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी।
विज्ञापन


इससे नाराज दुकानदारों ने मंगलवार को बाजार बंद कर दिया। स्थानीय साईं प्लाजा में बड़े पैमाने पर व्यापारी एकत्रित हुए और आंदोलन की रणनीति तैयार की। खादान एसोसिएशन के प्रधान प्रहलाद पहलवान ने एसपी बदन सिंह को पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएसपी तथा क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर भेजने का आश्वासन दिया गया। व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच करीब 12 बजे डीएसपी जयपाल सिंह नांगल चौधरी पहुंचे।

उन्होंने दुकान का निरीक्षण करने के बाद थाना प्रभारी से विचार-विमर्श किया तथा 27 जुलाई तक अज्ञात चोर को सामान समेत गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। जिससे सहमत व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया।

जिला एसोसिएशन का मिला समर्थन
रमेश तंवर, प्रहलाद पहलवान, मोतीलाल, झाबरमल, ब्रिकम मंडाणियां आदि व्यापारियों की सूचना पर जिला व्यापार एसोसिएशन के प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल, सुदर्शन बंसल, सुरेश चौधरी रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का परिवार दुकान की कमाई पर आश्रित है। जिसमें सेंधमारी (चोरी) से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। निर्धारित अवधि में पुलिस द्वारा सामान बरामद नहीं करने पर उन्होंने पूरे जिले में बाजार बंद की चेतावनी दी है।
छानबीन में जुटी है पुलिस : डीएसपी
डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। विभिन्न सूत्रों के आधार पर जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। 27 जुलाई तक आरोपियों को सामान समेत पकड़ लिया जाएगा।

बाजार बंद से रही परेशानी
तहसील, बीडीपीओ कार्यालय तथा दुकानों में सामना खरीदने रोजाना हजारों ग्रामीण नांगल चौधरी पहुंचते हैं। बाजार बंद होने के कारण उन्हें बिना सामान खरीदे घर लौटना पड़ा। इस दौरान अधिकांश लोग चाय के लिए भटकते दिखाई दिए। दूसरी ओर फोटो स्टेट की दुकानें बंद होने से छात्रों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें