फोटो 14बकरी पालक पीड़ित सुरेन्द्र की व्यथा सुनते बसपा नेता अतरलाल। स्वयं
मंडी अटेली। तहसील के गांव खेड़ी के गरीब किसान सुरेंद्र सिंह की बकरियां चोरी होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के बुलावे पर बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने गांव में पहुंचकर चोरी स्थल का मुआयना किया व पीड़ित किसान से बातचीत की। उन्होंने तत्काल चोरी का सुराग लगाकर चोरों को पकड़ने व बकरियां बरामद करने की मांग की है।
अतरलाल ने पीड़ित बकरी पालक से बातचीत करने के बाद कहा कि चोरी को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित किसान की 14-15 उच्च नस्ल की बकरियां चोरी की गई। एक-एक बकरी की कीमत 30-35 हजार रुपये हैं। किसान की लगभग 5 लाख कीमत की बकरियां चोरी होने से किसान सदमे में है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की लचर व लापरवाह कार्यवाही के कारण अभी तक चोर गिरफ्त से बाहर है।
अतरलाल ने चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर पुलिस ने चोरी का सुराग लगाकर चोरों को पकड़ने और बकरियां बरामद नहीं की तो ग्रामीण थाने का घेराव करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ भाग सिंह चेयरमैन, कप्तान हुकुम सिंह, पदम सिंह व दानसिंह प्रजापत आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।