फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2025 में हुए 325 पोस्टमार्टम, 180 ने सड़क हादसे में गंवाई जान

विज्ञापन
फोटो नंबर-20 नारनौल का नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
नारनौल। साल 2025 में शहर के नागरिक अस्पताल में कुल 325 लोगों के पोस्टमार्टम हुए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के हैं। पिछले साल 180 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 51 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौत हुई। वहीं आत्महत्या, कुदरती मौत व बीमारी के चलते 94 लोगों की मौत हुई। नागरिक अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 2025 के जनवरी में सबसे कम 18 पोस्टमार्टम हुए जबकि इसी साल दिसंबर में सबसे अधिक 36 पोस्टमार्टम हुए हैं।
नारनौल के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शहर में तीन ब्लैक स्पॉट थे जिन्हें दुरुस्त करा दिया गया है। साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं। साथ ही ओवर स्पीड के चालान किए जा रहे हैं व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि हेलमेट व सीट बैल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। साथ ही नशे में वाहन न चलाएं और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
साल 2025 महीना पोस्टमार्टम
जनवरी 18
फरवरी 22
मार्च 22
अप्रैल 29
मई 20
जून 29
जुलाई 24
अगस्त 35
सितंबर 29
अक्तूबर 30
नवंबर 31
दिसंबर 36
(कुल) (325)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें