फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोबेशनरी डॉक्टरों को परेशान किया तो दे देंगे सामूहिक इस्तीफा : विवेक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21 चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन में खड़े इंतजार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नारनौल। जिले में तीसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही है जिसकी वजह से हर्निया, पित्त की थैली और अपेंडिक्स समेत 20 से अधिक ऑपरेशन टले हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विवेक शर्मा ने कहा है कि प्रोबेशनरी डॉक्टरों परेशानी किया तो हड़ताल पर गए सभी डॉक्टर सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बीते दिनों की तुलना में हड़ताल पर डॉक्टरों की संख्या बढ़ी हैं। हालांकि कोरियावास मेडिकल कॉलेज से स्टाॅफ लगाया गया है जिससे मरीजों को थोड़ी राहत मिल रही है। अभी डॉक्टरों ने हड़ताल को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि बुधवार को हड़ताल से दो डॉक्टर वापस काम पर लौट गए हैं। इस बीच अल्ट्रासाउंड, एक्सरे नागरिक अस्पताल में मरीजों के नियमित रूप से होते रहे। सरकार के साथ हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी जिसकी वजह से चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स


मुझे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल बनवाना था लेकिन नियमित डॉक्टर नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। -भविष्य निवासी गांव दोस्तपुर
बॉक्स
मेरी आंखों का उपचार जिस डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। वह आज हड़ताल पर थे और नए डॉक्टर को दिखाने के लिए जांच रिपोर्ट नहीं लाई थी। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। -बिमला देवी निवासी गांव सेका


वर्जन:
बुधवार को हड़ताल पर डॉक्टरों की संख्या बढ़ी है। आगे भी चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। -डॉ. विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन





वर्जन :
नागरिक अस्पताल में बुधवार को 2 चिकित्सक कार्य पर लौटे हैं और 16 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। एस्मा से संबंधित जारी-दिशा निर्देश सभी डॉक्टरों को भेज दिए हैं। -डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें