फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोटे में नमक डालकर ली नशा न करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/नारनौल/कनीना। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा के लिए शुरू की गई साइक्लोथॉन-2.0 ने गांव बाघोत से जिले में प्रवेश किया। सभी ने लोटे में नमक डालकर नशा न करने की शपथ भी ली। गांव सेहलंग, मालड़ा, माजरा कलां, माजरा खुर्द, महेंद्रगढ़, नांगल सिरोही व हुडीना होते हुए यात्रा नारनौल पहुंची।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों से लेकर सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह यात्रा में चल रहे साइकिलिस्ट के लिए जलपान की व्यवस्था की। सुबह 10 बजे गांव बाघोत के खेल मैदान में जिला प्रशासन व जन भागीदारी के साथ साइकिलिस्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने स्वागत किया व युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि नशे की लत न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए बड़ी परेशानी का कारण होती है। प्रदेश की सारी जनता मिलकर हरियाणा से नशे को खत्म करने का संकल्प ले चुकी है। रूट पर नागरिकों को जागरूक करने के लिए बड़े-बड़े फलेक्स बोर्ड लगाए गए थे।
विज्ञापन

-
गांवों से यात्रा में जुड़ता गया काफिला
जिले में प्रवेश के बाद प्रत्येक गांव से साइकिलिस्ट का काफिला जुड़ता गया। गांवों में विद्यार्थी नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान में शामिल हुए व नशे के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। कई मोटिवेशनल स्पीकर ने युवाओं को नशा न करने के प्रति जागरूक किया।

लोटा नमक जत्था रहा आकर्षण का केंद्र
अभियान के दौरान नमक लोटा जत्था अपने साथ एक परंपरागत मटकी लेकर चला। रास्ते में मिलने वाले लोग सांकेतिक रूप से एक चुटकी नमक डालकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नमक लोटा अभियान हरियाणवी संस्कृति में अपनी अनूठी पहचान रखता है। इसका मुख्य उदेश्य समाज में सार्वजनिक संकल्प, सामुदायिक दबाव और आध्यात्मिक विश्वास के जरिए लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना है।

आज नारनौल विधायक आईटीआई से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

ड्रग फ्री हरियाणा के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन-2.0 मंगलवार को सुबह आईटीआई नारनौल से रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। यात्रा नारनौल से बाछौद, खोड़, सलीमपुर, चंदपुरा गांव से होते हुए रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी। आईटीआई से सुबह सात बजे पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह 6:30 बजे साइकिल के साथ पहुंचना होगा।
-
एडीसी, एसडीएम, सीटीएम रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम के दौरान एडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा, महेंद्रगढ़ एसडीएम अनिल यादव, कनीना एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, सीटीएम मंजीत कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, नित्यानंद यादव जिला युवा अधिकारी, जयप्रकाश चेयरमैन पंचायत समिति कनीना, रिंपी कुमारी चेयरमैन नगरपालिका कनीना, डीसीपी हरदीप, डीएसपी सुरेश, डीएसपी दिनेश यादव, नवदीप बीडीपीओ कनीना, राजेंद्र सरपंच बाघोत, दीपक वशिष्ठ, कर्मपाल सिगड़ा, महिपाल नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें