महेंद्रगढ़। जिले में वीरवार को हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के 45 केंद्रों पर परीक्षा हुई। वीरवार को 8,015 विद्यार्थी उपस्थित रहे। साढ़े 3 बजे परीक्षा समाप्त हुई।
इस दौरान बोर्ड के उड़नदस्तों ने भी केंद्रों पर दबिश दी। डीईओ, बीईओ, एसडीएम, एडीसी व डाइट की टीमों की ओर से भी केंद्रों पर नकल व्यवस्था जांचने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है।
-
विद्यार्थी बोले: पॉइट्री पैसेज में आई कठिनाई, व्याकरण रही सरल
परीक्षा के लिए जितनी तैयारी की थी, उसी के अनुसार पेपर आया था। पाठ्यक्रम से बाहर कुछ नहीं था। सभी प्रश्नों का पूछने का तरीका थोड़ा अलग था। अच्छे अंकों की उम्मीद है।
-चेतना, हिंदू हाई स्कूल, रिवासा
परीक्षा में चार यूनिटों में से पॉइट्री पैसेज कठिन लगे। इसमें पूछे गए सवालों के जवाब देने में कठिनाई आ रही थी। इसके चलते जवाब अपनी ओर से ही लिखकर आई हूं। लेकिन अच्छे अंकाें की उम्मीद है।
-सोनल, हिंदू हाई स्कूल, सिसोठ
पेपर काफी आसान रहा है। मेरी व्याकरण थोड़ी सी कमजोर थी और बाद में मैंने हर दिन व्याकरण की तैयारी की। अब तैयारी की बजाय सभी प्रश्न आसान आए हैं।
-महक, बीजेआरडी, रिवासा
पेपर हरियाणा बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार आया है और शिक्षकों की ओर से जो पढ़ाया गया था उसी में से ही प्रश्न आए। पेपर ठीक रहा।
-रितू, बीजेआरडी, नौरंगाबास जाटान
--
- वर्जन:
जिले के 46 केंद्रों पर वीरवार को परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 8,065 में से 8,015 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वीरवार को 14 टीमों ने 45 केंद्रों पर जांच की। -बिजेंद्र सिंह, बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:69-महेंद्रगढ़ में परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थ