फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना नहीं देने पर होटल संचालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड स्थित सोनी होटल पर खाना न मिलने पर कुछ युवकों ने तोड़फोड़ व मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने वीरवार को एक नामजद समेत पांच पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चांदूवाड़ा निवासी सज्जन सिंह ने रेवाड़ी रोड पर होटल खोल रखा है। बीती रात करीब तीन बजे दो लड़के बोलेरो से होटल पर आए और खाने की मांग की। इस पर पीड़ित ने कहा कि अब खाना नहीं है। इसके बाद दोनों लड़के होटल से चले गए। करीब दस मिनट के बाद दोनों लड़के समेत पांच लोग बोलेरो से आए। आरोपियों ने डंडों से होटल के शीशे तोड़ दिए और फ्रिज समेत अन्य सामान भी बिखेर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ हाथापाई की और डंडे मारे। पीड़ित ने होटल के अंदर छिपकर जान बचाई। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान की है। इसमें पटीकरा निवासी कमल उर्फ धोलू है। सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी होटल में लगे कैमरों की मदद से अन्य की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें