फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकोदा में किसान की डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आकोदा में बुधवार को किसान छोटूूराम के खेतों में डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसके कारण डेढ़ एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

छोटूराम ने बताया कि उनके खेत के पास बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बुधवार को ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग की चिंगारी निकली। खेत में आग लगकर कर हवा के साथ फैलते हुए गेहूं की फसल के ढेर तक पहुंच गई। आग लगने पर किसान फसल को बचाने के लिए दौड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान ने बताया कि करीब सवा एकड़ की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। जिसमें करीब 70 मण गेहूं का और 90 मण तूड़े का नुकसान हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से उचित मुआवजे की मांग की हैं।
वहीं दूसरी ओर कनीना खंड के गांव पोता में बुधवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से दो किसानों का पशुओं का चारा जलकर राख होने का मामला प्रकाश में आया है। किसान ओमप्रकाश ने बताया बिजली के तारों की वजह से हुए शॉर्ट सर्किट की उसकी करीब 35 क्विंटल कड़बी में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक किसान की सारी कड़बी जलकर राख हो गई। गांव के किसान हंसराज का एक एकड़ का तूड़ा भी इस आग की वजह से जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें