फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुरु गोबिंद सिंह बस्ती में हुआ हिंदू सम्मेलन

विज्ञापन
फोटो 11 कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्य अति​थि। स्रोत संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सकल हिंदू समाज गुरु गोबिंद सिंह बस्ती के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. हितेंद्र मित्तल ने बताया कि इसका उद्देश्य स्वदेशी सामाजिक व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन, पंथ-समन्वय, केंद्रित पुनर्निर्माण, प्रबुद्ध नागरिक कर्तव्य एवं संस्कार बोध जैसे विषयों पर समाज में जागरूकता एवं एकता को सुदृढ़ करना रहा।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा के माता शीतला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र से कई संत-महात्माओं, सामाजिक व्यक्तित्वों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री प्रेमानंद महाराज, निम्बार्क संप्रदाय मंदिर कुलताजपुर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यकारिणी सदस्य सुभाष डागर, लाल चंद, भगत जी और सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें