फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी की रौनक के बीच कचरे के ढेर, सफाई व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- शंकर मार्केट में फैली गंदगी--संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। शहर के मोहल्लों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं और दुकानें भी सज चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों और वार्डों में नियमित सफाई नहीं होने से करीब एक माह से लगभग 40 टन कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है। हवा चलने पर कचरा सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
डंपिंग पॉइंट से ठेकेदार के कर्मचारी कचरा उठाकर ले जा रहे हैं, लेकिन बाजारों में सफाई नहीं हो पा रही है। त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने से कचरा भी अधिक जमा हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने कई स्थानों पर डस्टबीन रखवाए हैं, लेकिन इनके आसपास भी कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है। लोगों ने नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की है।
.........
कर्मचारियों और सरकार की खींचतान में आमजन पिस रहे हैं। एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने से पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं जिसके कारण दिनभर लोग बदबू से परेशानी हो रही है।-दीपक, मोहल्ला बास
...........
नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई चरमरा गई है। प्रदेश सरकार व सफाई कर्मचारियों के बीच आमजन परेशान हो रहा है। डोर टू डोर में लगे कर्मचारी केवल डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठा रहे हैं।-प्रदीप, मोहल्ला सैनीपुरा
वर्जन:
डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। डंपिंग पॉइंटों से नियमित रूप से कचरे का उठान हो रहा है। बाजार में नियमित सफाई के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:52- शंकर मार्केट में फैली गंदगी--संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो संख्या:52- शंकर मार्केट में फैली गंदगी--संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें