फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जियो-फेसिंग एप को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालडा बास में जियों- फेसिंग एप लागू करने पर काले बिल्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया की सरकार की ओर से जियो-फेसिंग एप लागू करने के विरोध में चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर एक घंटा कार्य रोक कर सरकार की नीति का विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर सरकार जियो-फेसिंग एप को लागू करती है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। यह एप कर्मचारी की निजी जानकारी को सार्वजनिक कर सकती है जो की संविधान का अपमान है। उन्होंने सरकार जल्दी इस फैसले को वापिस ले ताकि सभी कर्मचारी भय मुक्त हो कर अपनी अपनी ड्यूटी कर सके। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीत शर्मा, डाॅ. पिंकी जांगडा, नर्सिंग ऑफिसर स्नेह, नर्सिंग ऑफिसर रेणु, स्वास्थ्य निरीक्षक रोशनी, कर्मवीर चौहान, सतीश खैर, अशोक देवनगर, बॉबी, मनोज, प्रवीण, उदय, महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें