मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मंगलवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के सिहमा और अटेली खंड में 72 करोड़ 85 लाख 62 हजार रुपये से अधिक की लागत वाली 141 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें उनिंदा गांव में 15.87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेस्ट हाउस का शिलान्यास प्रमुख रहा।
विज्ञापन
सिहमा खंड के 11 गांवों में 9.86 करोड़ रुपये के 27 कार्यों तथा अटेली खंड के 50 से अधिक गांवों में 62.99 करोड़ रुपये के 114 कार्यों की सौगात दी गई। परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल पाइपलाइन, सिंचाई, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, ग्राम सचिवालय और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मंत्री ने अटाली में उप-स्वास्थ्य केंद्र, सिलारपुर में आयुष इकाई और विभिन्न गांवों में जोहड़ों को आरसीसी पाइपलाइन से जोड़ने की योजनाओं की जानकारी दी। नारनौल ब्रांच पर पुल का शिलान्यास भी किया गया।