फोटो 2लारवा मिलने पर स्वास्थ्यकर्मी नोटिस देते।स्रोत स्वास्थ्य विभाग
नारनौल। जिले में पहला डेंगू संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग शुरू करा दी है। डेंगू मरीज अटेली के ग्रामीण क्षेत्र में छह जुलाई को मिला था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम लगातार डोर टू डोर जांच कर रही है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 जुलाई तक 1565618 घरों की जांच की। इसमें 1509 घरों में लार्वा मिला। इन्हें विभाग ने नोटिस भी दिया है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नारनौल शहर में 14 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर लगाए गए हैं, जो घर घर जा कर लार्वा की जांच करते हुए नालियों व टंकियों में दवा डाल रहे हैं।
जिले के तालाब और जोहड़ों में गंबूजिया मछली डलवाई जा रही है जो लार्वा को खा जाती है। इससे मच्छर को पैदा होने से रोका जा सकता है। अभी तक जिले में 110 तालाब और जोहड़ों में यह काम पूरा कर लिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग स्थानीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत विभाग करवा रहा है।